माधुरी दीक्षित, अनिल कपूर - भारतीय सिनेमा अभिनेत्री एवं अभिनेता


माधुरी दीक्षित, अनिल कपूर - भारतीय सिनेमा अभिनेत्री एवं अभिनेता

मूलांक ६ वाले व्यक्ति सुगठित शरीर वाले होते हैं। ये देखने में सुंदर एवं प्रभावशाली होते हैं। मूलांक ६ वाली स्त्रियां बहुत सुंदर होती हैं। इन्हें बुढ़ापा देर से आता है। ये कलाप्रेमी होते हैं और इनमें सौंदर्य के प्रति आकर्षण होता है।भौतिक सुखों में पूर्णतः आस्था रखते हुए ऐसे व्यक्ति जीवन का सही आनंद उठाते हैं। फ़िल्म अभिनेता अनिल कपूर की उम्र को देखकर उनकी वास्तविक उम्र का अंदाजा नहीं होता। उनका मूलांक ६ ही है। ये विश्वसनीय तथा शांति प्रिय होते हैं। दलाई लामा जी का भी मूलांक ६ ही है। मूलांक ६ वाले दीर्घायु, स्वस्थ, बलवान, हंसमुख होते हैं। दूसरों को सम्मोहित करने का गुण जितना मूलांक ६ में होता है, उतना अन्य किसी भी मूलांक में नहीं होता। ये सांसारिक होते हुए भी हृदय से उदार एवं नीतिज्ञ होते हैं।

आसानी से दूसरों को इतना कुछ दे सकते हैं कि वे ऊर्जा से समाप्त हो जाते हैं। कई लोगों के लिए यह असली चुनौती है। इस अंक की सम्पूर्ण जानकारी के लिए अपनी जन्म तिथि अनुसार विस्तार पत्र अभी डाउनलोड करे।