महेंद्र सिंह धोनी - भारतीय क्रिकेटर


महेंद्र सिंह धोनी - भारतीय क्रिकेटर

अंक ७ यानि मूलांक ७ है मूलांक ७ का स्वामी ग्रह केतु है कई विद्वान इसे नेपच्यून (वरुण) ग्रह का अंक तो कुछ इसे चंद्रमा का अंक भी मानते हैं मूलांक ७ वाले लोग  मौलिकता, स्वतंत्र विचार-शक्ति तथा असामान्य व्यक्तित्व के मालिक होते हैं। ये शांत चित्त नहीं बैठ पाते सदैव कुछ न कुछ सोचते रहते हैं, ये सदैव बदलाव और यात्रा के लिए उत्सुक रहते हैं। छत्रपति शिवाजी महाराज जी का मूलांक ७ ही था। मूलांक ७ वालों की कल्पनाशक्ति तीव्र होती हैं। इनमें अभिव्यक्ति की अच्छी क्षमता होती हैं।  ये स्वतंत्र रूप से और निडरता से साफ साफ बात कहने वाले होते हैं।  इनमे प्रबल आत्मविश्वास होता हैं। रवीन्द्र नाथ टैगोर जी का मूलांक ७ ही था। मूलांक ७ वाले समाज में प्रतिष्ठित हो्ते है लेकिन ये छोटी छोटी बातो पर ही चिड़चिडे हो जाते हैं और चिंता करके राइ का पहाड़ बना देते हैं। इन्हें अपनी इस प्रवृत्ति पर संयम पाना चाहिए। इनके वैवाहिक जीवन में कुछ समस्याएं होती है उन्हें सुलझाया जा सकता है जानकारी के लिए अपनी एवं अपने जीवनसाथी के जन्म तिथि अनुसार दोनों विस्तार पत्र तुरंत डाउनलोड करे।